*देहरादून।* मुख्यमंत्री *पुष्कर सिंह धामी* ने राज्य के विभिन्न जिलों में विकास योजनाओं के लिए *₹7 करोड़ से अधिक* की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
पिथौरागढ़, चम्पावत, टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और उधमसिंहनगर में सड़क, मंदिर सौन्दर्यीकरण और अन्य निर्माण कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई। पिथौरागढ़ में ध्वज जयंती माता मंदिर के विकास के लिए *₹97.09 लाख*, उत्तरकाशी में रुद्रेश्वर महाराज मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए *₹1.79 करोड़* और उधमसिंहनगर में मंदिर-धर्मशाला निर्माण के लिए *₹2.54 करोड़* स्वीकृत हुए।
इसके अलावा चम्पावत में संपर्क मार्ग और आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए भी करोड़ों की मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत के बाराकोट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय *कल्याण सिंह अधिकारी* की मूर्ति स्थापना के लिए *₹32.49 लाख* की स्वीकृति का भी अनुमोदन किया।
