देहरादून.

किसानों ने बकाए भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने मंडी समिति में तालाबंदी की।और सैकड़ो की संख्या में किसानों ने मंडी समिति के गेट पर जमकर नारेबाजी की। किसानों ने मंडी समिति पर किसानों के भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी समिति किसानों का भुगतान नियमित रूप से नहीं करती है। जिससे विवश होकर किसानों को मंडी समिति आना पड़ा है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि तीन-तीन साल तक किसानों का भुगतान नहीं किया जाता है। पैसे मांगने पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। साथ में उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का भुगतान नहीं हो जाता वे लोग यहीं डटे रहेंगे। वहीं मंडी समिति के सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि मंडी में किसानों का भुगतान 24 घंटे के अंदर हो जाता है। साथ ही उन्होंने किसानों पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के पास बहुत पुराने चेक पड़े हैं और वे लोग समय से मंडी समिति में अपनी शिकायत नहीं किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *