देहरादून, 31 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी विधानसभा के मसंदावाला में देर रात भारी बारिश से हुए मलबे से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।

मंत्री ने सिंचाई और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमा मलबा तत्काल हटाया जाए, पुल के नीचे ब्लॉक निर्माण शीघ्र कराया जाए ताकि भविष्य में नुकसान रोका जा सके। उन्होंने राजस्व विभाग को तहसील के माध्यम से नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को आर्थिक सहायता के चेक शीघ्र देने और सिंचाई विभाग की लंबित योजना की वित्तीय स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद अवस्थी, रंजीता उनियाल, बिक्रम कण्डारी सहित कई ग्रामीण और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *