देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी, इथियोपिया में राजदूत देवेश उत्तम और जाम्बिया में उच्चायुक्त आलोक रंजन झा ने भेंट की।

 

बैठक में विदेशों में रोजगार की संभावनाओं और उत्तराखंड के युवाओं के लिए अवसरों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारतीय मिशनों के साथ नियमित समन्वय रखकर जिन क्षेत्रों में कुशल मानव संसाधन की मांग है, उसकी जानकारी जुटाई जाए और उसी के अनुरूप युवाओं को कौशल व भाषा प्रशिक्षण दिया जाए।

 

सीएम ने कहा कि राज्य में होम स्टे, फार्मा, आयुर्वेद और वेलनेस में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया जाए। उच्चायुक्तों ने बताया कि जाम्बिया में शिक्षा-कृषि, जमैका में पर्यटन-स्वास्थ्य-नर्सिंग और इथियोपिया में प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, फार्मा व फ्लोरीकल्चर में कुशल युवाओं की मांग है।

 

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु और सचिव विनय शंकर पांडेय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *