देहरादून, 30 अगस्त। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड सुना।
उन्होंने कहा कि पीएम का ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान पर दिया गया संदेश प्रेरणादायक है। नशा व्यक्ति के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को जागरूक होना जरूरी है।
मंत्री ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से देश की 35 लाख महिलाओं को लाभ मिला है, जिसमें 46% महिला लाभार्थी हैं, जो महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक गाथा है। सूर्यपथ तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान की सफलता पर पीएम की चर्चा भी गौरवपूर्ण रही।
