देहरादून, 29 अगस्त। आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने राज्य आपातकालीन केंद्र में ग्लेशियर झीलों की स्थिति की समीक्षा की और रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग और ड्रोन जैसी अत्याधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जहां जरूरी हो वहां अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाए जाएं ताकि प्रभावित क्षेत्रों को समय पर सतर्क किया जा सके।

मंत्री ने लगातार बारिश को देखते हुए सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने, बंद सड़कों को प्राथमिकता पर खोलने और संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी तैनात रखने को कहा। नदियों के जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी, वैकल्पिक संचार व्यवस्था तैयार रखने और गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों व गंभीर रोगियों की विशेष निगरानी के निर्देश भी दिए। साथ ही डेंगू रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *