देहरादून, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना।

सीएम ने कहा कि ‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है और समाज में अच्छा काम कर रहे लोगों को पहचान दिलाता है। प्रधानमंत्री ने इस बार युवाओं को नशे से दूर रहकर ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम ने भारत के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया, जो युवाओं में अपनी संस्कृति के प्रति गौरव बढ़ाता है। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, धन सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *