देहरादून, 29 अगस्त। SSP देहरादून ने पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी ली, जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए।

SSP ने कहा कि कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और संबंधित कर्मी के साथ थाना प्रभारी की भी जवाबदेही तय होगी। आगामी चुनाव को देखते हुए गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई, जिलाबदर और अवैध संपत्ति जब्तीकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने भूमि धोखाधड़ी और नशा तस्करी में लिप्त आरोपियों पर PIT NDPS के तहत कार्रवाई, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित संज्ञान और वांछित/इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित करने को कहा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए रैश ड्राइविंग और ओवर स्पीडिंग पर सख्त चेकिंग के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *