देहरादून, 29 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यूपीसीएल, वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली और भूमि संबंधी विसंगतियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो। सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर कार्य शुरू करने को कहा गया।

इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित शौचालय की भूमि का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *