देहरादून, 29 अगस्त। प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाने के लिए 100 दिवसीय नशामुक्ति महाभियान की शुरुआत एमकेपी पीजी कॉलेज से हुई। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अभियान का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और समाज को खोखला करता है। इस अभियान में बेटियां जागरूकता की मशाल थामेंगी और सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जाएगी।

मंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना केवल सरकार नहीं, बल्कि परिवार और समाज की भी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों और मानसिक चिकित्सक ने भी छात्रों को जागरूक किया।

इस दौरान ‘नशा एक अभिशाप’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता और मैराथन का आयोजन हुआ, जिसमें विजेताओं को मंत्री ने सम्मानित किया और छात्रों को नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *