हल्द्वानी, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कुमाऊं के व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

व्यापारियों ने जीएसटी सरलीकरण, मंडी शुल्क, अतिक्रमण, पार्किंग और लीज नवीनीकरण जैसे मुद्दे उठाए। मुख्यमंत्री ने समाधान का भरोसा देते हुए कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील है।

सीएम ने बताया कि प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए सिंगल विंडो पर 26 विभागों की 206 सेवाएं ऑनलाइन हैं। पिछले कुछ वर्षों में 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयां लगी हैं, जिनसे 1.27 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। स्टार्टअप नीति और 200 करोड़ का वेंचर फंड भी शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ‘मेड इन उत्तराखंड’ को वैश्विक ब्रांड बनाना है और पर्वतीय जिलों में भी औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *