*चमोली, 16 अगस्त 2026।* ज्योतिर्मठ तहसील के ग्राम लोंग सेगड़ी के पास तमक नाले में अतिवृष्टि से आए तेज पानी और मलबे की चपेट में आए सीमा सड़क संगठन के चालक हवलदार पंकज की तलाश के लिए जिला प्रशासन युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चला रहा है।

 

प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन और गढ़वाल राइफल्स की टीमें मौके पर तैनात हैं। लापता जवान की खोज नाले, नदी किनारों और मलबे वाले क्षेत्रों में की जा रही है।

 

रेस्क्यू में 3 एक्सकेवेटर, गढ़वाल राइफल्स और 123 इकाई के 50 से अधिक जवान जुटे हैं। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमों के साथ 2 सर्च डॉग भी लगाए गए हैं। दुर्गम इलाकों में निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है।

 

भारी बोल्डरों को एक्सकेवेटर से हटाकर Ground Penetrating Radar यानी GPR जैसे अत्याधुनिक उपकरणों से संभावित स्थानों की जांच की जा रही है। नाले से आगे नदी के दोनों किनारों पर भी सर्च का दायरा बढ़ाया गया है।

 

जिला प्रशासन लगातार अभियान की निगरानी कर रहा है और टीमों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता लापता व्यक्ति को जल्द से जल्द ढूंढना है। तमक नाले से लेकर नदी तक हर संभावित जगह पर सघन खोजबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *