देहरादून, 2 सितंबर। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में दीपेन्द्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में आयुक्त पद की शपथ दिलाई।

मुख्य सचिव ने नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य नागरिकों को समय-सीमा में सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना और प्रशासन में जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उम्मीद है कि वे निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

शपथ ग्रहण के बाद दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे आयोग के दायित्वों का पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से निर्वहन करेंगे और नागरिकों को समयबद्ध व पारदर्शी सेवाएं देने के उद्देश्य को और प्रभावी बनाएंगे।

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *