देहरादून, 2 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आवास विभाग के अंतर्गत सभी विकास प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक ली।

CM ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं की समय-सीमा तय कर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौंदर्यीकरण के कार्य इसी माह से शुरू कर 15 अक्टूबर तक पूरे किए जाएं, जो G20 समिट की तर्ज पर आकर्षक हों। प्राधिकरण क्षेत्र की सभी सड़कों को 15 दिन में दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

CM ने PM आवास योजना के लाभार्थियों की सूची 15 दिन में उपलब्ध कराने, हर शहर में सिटी पार्क और पिंक टॉयलेट विकसित करने और अगली बैठक तक 70% लक्ष्य पूरा करने को कहा।

अवैध निर्माण रोकने के लिए हर प्राधिकरण में Illegal Construction Monitoring Dashboard बनाने, GIS, सैटेलाइट और ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए। MDDA और HRDA को पार्किंग समस्या के लिए मल्टी-लेवल और PPP मॉडल पर कार्ययोजना बनाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *