देहरादून, 2 सितंबर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में तीन निर्माणों को सील किया है।

प्राधिकरण के अनुसार गुमानीवाला में चीमा राम द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के व्यावसायिक उपयोग के लिए टिन शेड का निर्माण किया जा रहा था। वहीं गंगा किनारे गली नंबर-1 में राम यादव और वीरपुर खुर्द, सीमा जेन्टल कॉलेज के पास संदीप गोस्वामी आदि द्वारा बिना अनुमति निर्माण कार्य किया जा रहा था। तीनों मामलों में उत्तराखंड नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत वाद दायर कर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी तरह का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माण से शहर की नियोजन व्यवस्था प्रभावित होती है, नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

MDDA सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माणों की लगातार निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *