देहरादून, 3 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस (USCPPGG) की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता की।

CM ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। शोध के निष्कर्षों का उपयोग योजनाओं को प्रभावी बनाने में हो। उन्होंने राज्य की उपलब्धियों पर केस स्टडी तैयार करने और जनपद स्तर पर अधिकारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया।

बैठक में हर साल राज्य के प्रमुख विश्वविद्यालयों के 10 स्नातकोत्तर छात्रों को कैपस्टोन प्रोजेक्ट के लिए स्टाइपेंड देने पर सहमति बनी। सदस्यों ने हाई वैल्यू-लो वॉल्यूम उत्पादों, MSME और पर्वतीय क्षेत्रों में होम टूरिज्म को बढ़ावा देने, 8 प्रमुख सुधार क्षेत्रों पर शोध और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग का सुझाव दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का विमोचन भी किया। बताया गया कि सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *