अल्मोड़ा, 3 सितंबर। कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या बुधवार को स्याहीदेवी मंडल के वड्यूडा गांव पहुंचीं, जहां बीते रोज अतिवृष्टि और भूस्खलन से नुकसान हुआ था। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

मंत्री ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों तक त्वरित और हर संभव शासकीय सहायता बिना विलंब पहुंचाई जाए।

रेखा आर्या ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है। प्राकृतिक आपदा से हुए जान-माल के नुकसान को लेकर सरकार गंभीर है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल समेत जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *