देहरादून, 3 सितंबर। दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना राजपुर और ANTF की संयुक्त टीम ने 259 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है।
SSP देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत 2 सितंबर की रात जंगल मंगल तिराहा, पुरकुल रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राशिद को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना राजपुर में 8/21 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह MDDA कॉलोनी केदारपुरम का रहने वाला है और सब्जी की ठेली लगाता है। वह स्मैक मिर्जापुर, सहारनपुर निवासी एक तस्कर से लाया था और स्थानीय स्तर पर महंगे दामों पर बेचने की फिराक में था। आरोपी पूर्व में भी नशा तस्करी में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी सहित अन्य शामिल रहे।
