देहरादून, 3 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने विकास कार्यों में तेजी लाई है। प्राधिकरण सभागार में हुई बैठक में लंबित योजनाओं की समय-सीमा तय करने और जवाबदेही निर्धारित करने पर मंथन किया गया।

MDDA ने 15 अक्टूबर तक शहरों के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष अभियान तय किया है। इसके तहत सड़कों को दुरुस्त करना, सिटी पार्क विकसित करना और पिंक टॉयलेट की संख्या बढ़ाना शामिल है। प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण G-20 की तर्ज पर किया जाएगा।

पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान पर भी फोकस किया गया है। अवैध निर्माण पर अंकुश के लिए GIS, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक से निगरानी की जाएगी।

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि लक्ष्य पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ बेहतर नागरिक सुविधाएं देना है, वहीं सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि हर कार्य की समय-सीमा और जिम्मेदारी तय की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *