देहरादून, 4 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने प्रतिभाग किया।

पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा दिखाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं समाज को जड़ों से जोड़ती हैं। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से परिचित कराते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म और कर्म की प्रेरणा देता है और गीता का कर्मयोग संदेश आज भी प्रासंगिक है।

 

इस अवसर पर श्रीमती गीता धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, मुख्य सचिव, DGP और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *