देहरादून, 5 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एप किसानों और स्वयं सहायता समूहों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। आधुनिक तकनीक के उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी जानकारी और सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। उन्होंने इस पहल के लिए समिति को शुभकामनाएं दीं।

 

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस एप पर किसानों को रियल टाइम मौसम की जानकारी, फसल-विशिष्ट सलाह, AI आधारित फसल रोग पहचान, बाजार भाव और परिवहन-लॉजिस्टिक्स की सुविधा एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी। साथ ही स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने की सुविधा भी दी गई है।

 

इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, कमला डबराल, राजेश डबराल सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *