*अल्मोड़ा।* भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में “सेवा ही संगठन” और “अंत्योदय” के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में तय किया गया कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से जुटा है।
कार्यशाला में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, महापौर अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव पाण्डेय, दर्जा मंत्री गोविन्द पिल्खवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
