देहरादून.
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक्टिव मोड में है। भारतीय जनता पार्टी लगातार 2024 लोकसभा चुनाव को फतह करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को देहरादून आ रहे है भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 28 फरवरी को देहरादून आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी में जुटी हुई है कुमाऊं और गढ़वाल में दो कार्यक्रम किए जाएंगे जिसको लेकर भाजपा तैयारी कर रही है
