*नई दिल्ली, 8 सितंबर।* उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार भेंट की।

बैठक में प्रदेश में आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वर्तमान में उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी जहां पर्याप्त भवन और स्थान उपलब्ध है, वहां के केंद्रों को सक्षम केंद्र बनाने की अनुमति और सहयोग दिया जाए।

इसके अलावा मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के टेक होम राशन (THR) में आ रही कठिनाइयों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया और शीघ्र समाधान का अनुरोध किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में FRS के माध्यम से बच्चों की गणना में विषम परिस्थितियों के कारण छूटे लगभग 60 प्रतिशत बच्चों का मुद्दा भी उठाया।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार आंगनवाड़ी व्यवस्था को मजबूत कर बच्चों को बेहतर पोषण और आधुनिक सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दोनों विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *