*देहरादून, 9 सितंबर।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी का आरोहण करना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है। उन्होंने कहा कि दोनों ने उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है और उनकी सफलता अन्य बच्चों को बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

9 वर्षीय रियांश पंत अल्मोड़ा के चीनाखान और 10 वर्षीय प्रिशा रावत नैनीताल के बैलपड़ाव की निवासी हैं। दोनों ने 22 अगस्त 2026 को 5,895 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो चोटी पर सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *