एसएसपी देहरादून की सख्ती का असर एक बार फिर देखने को मिला है। थाना रायपुर पुलिस ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 4 सितंबर की रात का है। वाणी विहार निवासी हिमांशी शर्मा ने तहरीर दी थी कि उनका भाई शशांक शर्मा वाणी विहार चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर के बाहर खड़ा था, तभी राहुल पाल अपने साथियों के साथ आया और मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक का महंत इंद्रेश अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 361/26 धारा 109 BNS के तहत केस दर्ज किया गया।

 

एसएसपी द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। घटना के बाद से चारों आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें आज 08-09-26 को पुरानी चुंगी रायपुर रोड से गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन उनका शशांक और उसके साथियों से विवाद हो गया था, उसी रंजिश में उन्होंने जान से मारने की नीयत से हमला किया था।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त -*

1. राहुल पाल (37 वर्ष) पुत्र स्व. अवनीश पाल

2. विनय पाल (30 वर्ष) पुत्र राजेश पाल

3. आशीष पाल (26 वर्ष) पुत्र राकेश पाल

4. समीर (26 वर्ष) पुत्र फुरकान अहमद

पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक भरत सिंह रावत, उप निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *