हल्द्वानी भ्रमण के दौरान बेरीपड़ाव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी रहे मौजूद*
*हल्द्वानी, 10 सितंबर 2026।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भ्रमण के दौरान हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित प्रसिद्ध श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा कर मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लिया और प्रदेश व देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
