*हल्द्वानी।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में शामिल हुए। कुमाऊं भर से आए हजारों पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा – सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। उन्होंने कहा कि सरकार सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। देहरादून में सैन्य धाम लगभग बनकर तैयार है, शहीदों के परिजनों की अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख और परमवीर चक्र विजेताओं की राशि 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ की गई है।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *