*रुद्रपुर।* रुद्रपुर में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए।
कार्यक्रम में CM धामी ने कहा कि पंजाबी समाज ने तराई के विकास में अहम भूमिका निभाई है। सिख गुरुओं की परंपरा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की मिसाल है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में करतारपुर कॉरिडोर, वीर बाल दिवस और 1984 पीड़ितों को न्याय जैसे ऐतिहासिक फैसले हुए हैं।
CM ने बताया कि गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.5 किमी रोपवे पर काम तेज हुआ है, जिससे यात्रा सुगम होगी।
वहीं भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सिख समाज का राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुलनीय है और विकसित भारत के लक्ष्य में भी उसकी भूमिका अहम रहेगी।
