*हरिद्वार, 10 सितंबर 2026।* डीपीएस रानीपुर के 50 वर्ष पूरे होने पर ‘गोल्डन जुबली लिटरेसी फेस्टिवल – स्वर्ण अक्षर 2026’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि किसी संस्था के लिए 50 साल की यात्रा गौरव की बात है। संस्था सिर्फ भवनों से नहीं, बल्कि छात्रों और शिक्षकों के योगदान से बनती है। उन्होंने कहा कि आज तकनीक और AI के दौर में साहित्य की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। साहित्य ही हमें सवाल पूछना और चिंतन करना सिखाता है।

उन्होंने छात्रों से कहा कि पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर साहित्य पढ़ें और अपनी जड़ों से जुड़े रहें। समय-समय पर खुद से तीन सवाल पूछें – मैंने क्या सीखा, क्या योगदान दिया और किसकी मदद की।

कार्यक्रम में स्कूल की 50 साल की यात्रा पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई और छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, BHEL के अधिकारी और प्रिंसिपल अनुपम जग्गा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *