*देहरादून।* उत्तराखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अब आपदा प्रबंधन प्लान तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार को सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तय की।

बैठक में तय हुआ कि हर स्कूल का प्लान उसकी भौगोलिक स्थिति और स्थानीय जोखिमों जैसे भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, बादल फटना और आग के आधार पर बनाया जाएगा। स्कूलों में सुरक्षित निकासी मार्ग, सुरक्षित एकत्रीकरण स्थल तय होंगे और पुलिस, फायर, स्वास्थ्य विभाग के इमरजेंसी नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे।

हर स्कूल में 6 टीमें बनेंगी – चेतावनी-सूचना, निकासी, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, खोज-बचाव और सहायता टीम। इनका नेतृत्व बच्चे करेंगे, शिक्षक मार्गदर्शन देंगे। दिव्यांग बच्चों की सुरक्षित निकासी के लिए अलग व्यवस्था होगी।

समय-समय पर मॉक ड्रिल से प्लान की जांच भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *