*देहरादून।* 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के 243 खिलाड़ियों को अब सरकारी नौकरी मिलेगी। कैबिनेट ने आउट ऑफ टर्न जॉब के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन खिलाड़ियों की नियुक्ति खेल, शिक्षा, पुलिस और परिवहन विभागों में की जाएगी। पदक के आधार पर ग्रेड-पे तय होगा।
उन्होंने कहा कि यह फैसला खिलाड़ियों के भविष्य के लिए संजीवनी है। जल्द ही खेल विभाग विज्ञप्ति जारी करेगा, जिसके बाद खिलाड़ी अपनी पसंद के विभाग के लिए आवेदन कर सकेंगे।
