*देहरादून, 11 सितंबर 2026।* प्राविधिक शिक्षा विभाग को 9 नए कर्मशाला अधीक्षक मिल गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित इन अभ्यर्थियों को तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस दौरान मंत्री ने शिवानी पोखरियाल, नीलू, शिखा वर्मा, नवजोत, रवि जोशी, अरुण तोमर, नीरज कुमार डंडरियाल, अभिषेक सिंह नेगी और नीलमणि को नियुक्ति पत्र सौंपे और बधाई दी। इन सभी की तैनाती प्रदेश के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में की गई है।

डॉ. रावत ने कहा कि नई नियुक्तियों से पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कार्यशालाओं का सुचारू संचालन होगा, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलेगी और उनके कौशल विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने नव चयनितों से ईमानदारी और निष्ठा से दायित्व निभाने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर उप सचिव ब्योमकेश दुबे, निदेशक तकनीकी शिक्षा देशराज, सचिव यूबीटीईआर मुकेश पाण्डे सहित विभागीय अधिकारी और अभ्यर्थियों के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *