*देहरादून:* पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी PA चंदन सिंह जीना के घर ED ने धावा बोल दिया। 2016 के VPDO भर्ती घोटाले में OMR शीट से छेड़छाड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई इस छापेमारी में ED को बड़ी रिकवरी का दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक घर में कैश इतना था कि नोट गिनने के लिए मशीनें मंगानी पड़ीं।
ED का दावा है कि जीना के ठिकाने से 32 लाख रुपये नकद, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी ब्रांडेड घड़ियां बरामद हुई हैं, साथ ही 52 लाख रुपये के बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं। जीना हरीश रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में OSD रह चुके हैं और अभी उनके PA हैं।
इधर, छापे के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व CM हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट में कहा- अगर मेरे सहयोगी ने भर्ती में गड़बड़ी की है तो मैं लज्जित हूं, लेकिन मुझे उस पर भरोसा है। उन्होंने चुनावी नैरेटिव बताते हुए कांग्रेस के सभी पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
