*देहरादून:* पटेलनगर में बैंककर्मी सत्यम कुमार पर फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसकी पूर्व प्रेमिका मालिया रहमान निकली। पुलिस ने मालिया, उसके साथी मोहित और शूटर अंकित चौहान को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा शूटर अंकुर फरार है।

घटना 8 सितंबर की है, जब बड़ोवाला में बाइक सवार दो बदमाशों ने सत्यम पर गोली चला दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस से बदमाशों को ट्रैक किया। 11 सितंबर को गोरखपुर चौक पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें शूटर अंकित पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में उसने बताया कि मालिया ने सत्यम को मारने के लिए 5 लाख की सुपारी दी थी।

पुलिस पूछताछ में मालिया ने बताया कि वह और सत्यम 5 साल से रिलेशन में थे और एक ही बैंक में काम करते थे। निकाह टूटने के बाद भी वह सत्यम के संपर्क में थी, लेकिन सत्यम ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली और उसे ब्लॉक कर दिया। इसी धोखे से नाराज होकर उसने अपने साथी मोहित के जरिए लक्सर के बदमाशों को हायर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *