*देहरादून।* मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति देते हुए विकासखंड सहसपुर के शंकरपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में और विधायक सहदेव पुंडीर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

जिला प्रशासन की पहल पर खादी ग्रामोद्योग के पुराने भवन को पुनर्जीवित कर यह केंद्र बनाया गया है। इसका संचालन ‘आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन’ कर रहा है, जिससे 223 स्वयं सहायता समूहों की करीब 2500 महिलाएं जुड़ी हैं। यहां महिलाएं सिलाई, जूट बैग और कपड़े की थैलियों का निर्माण करेंगी, जो सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करने में मदद करेंगे।

 

मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि यह मॉडल केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेगा, अन्य जिलों में भी ऐसी इकाइयां स्थापित होंगी। प्रदेश में सवा पांच लाख महिलाएं SHG से जुड़ी हैं, जिनमें से 3 लाख से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी हैं और कई अब करोड़पति बनने की ओर बढ़ रही हैं। महिलाओं को IIM काशीपुर के साथ MoU कर तकनीकी प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

 

भविष्य में यहां स्कूल यूनिफॉर्म के साथ पुलिस, होमगार्ड और PRD की वर्दियां भी बनाई जाएंगी। CDO अभिनव शाह ने बताया कि जिला योजना और विभागों के कन्वर्जेंस से मशीनें उपलब्ध कराकर केंद्र को फेडरेशन को हस्तांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *