*देहरादून।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपना जन्मदिवस राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में बच्चों के बीच मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मुलाकात की और खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए। पूरा माहौल स्नेह और अपनत्व से भर गया। CM धामी ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। हर बच्चे में अपार प्रतिभा है, उन्हें अवसर और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। दिव्यांगजन सशक्तिकरण केवल सरकार नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से हर चुनौती पार की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों की खुशी उनके लिए जन्मदिन का सबसे यादगार उपहार है। इस दौरान गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *