*देहरादून।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर केदारपुरम स्थित राजकीय शिशु सदन में अनोखा जश्न मनाया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया और खुशियां साझा कीं। बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी बच्चों के लिए मामा हैं और वह खुद बुआ के रूप में हमेशा उनके साथ खड़ी हैं। सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। हर बच्चे को बेहतर अवसर, आवास और सुरक्षित माहौल मिले, यही सरकार का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत अनाथ बच्चों को 21 साल तक 3000 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जा रही है। उदीयमान खिलाड़ी योजना में 1500 रुपये खेल छात्रवृत्ति और नंदा गौरा योजना में बेटी के जन्म पर 11 हजार और 12वीं पास करने पर 51 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में सपनों से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक बंशी लाल राणा सहित विभागीय अधिकारी और शिशु सदन के बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *