*देहरादून, 30 सितंबर।* मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का आंकलन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पिरूल कलेक्शन से लाभार्थियों को कितना मोनेटाइजेशन हुआ है, कितने लोगों को लाभ मिला और आय में कितना इजाफा हुआ, इसका पूरा डेटा तैयार किया जाए। किसी योजना की सफलता उसके कार्यों से नहीं, लोगों को मिल रहे वास्तविक लाभ से तय होनी चाहिए।

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और सेग्रीगेशन को प्रभावी बनाने, कचरे के संग्रहण से निस्तारण तक नियमित निगरानी, एसटीपी का क्षमता के अनुरूप पूरा उपयोग और प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए केंद्रीकृत मैकेनिज्म बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बड़े कमर्शियल संस्थानों और ग्रुप हाउसिंग में स्वयं के एसटीपी की व्यवस्था को सख्ती से लागू कराने, अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए जिलास्तर पर निगरानी और पार्किंग योजनाओं में तेजी लाने को कहा।

सभी डीएम को हर माह जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा करने और कम प्रगति वाले बिंदुओं पर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *