चमोली.

थाना थराली में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि *प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम भेटा थाना थराली जिला चमोली* के द्वारा लॉकडाउन के दौरान मेरी नाबालिग पुत्री का नहाते हुए वीडियो बना लिया था जिसके आधार पर वह लगातार मेरी पुत्री का शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा और इसी दौरान उसके द्वारा दबाव बनाकर मेरी पुत्री से उसके अश्लील वीडियो मांगे गए और वीडियो को उसके द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसकी सूचना हमें कल प्राप्त हुई साथ ही पूछने पर मेरी पुत्री ने बताया कि प्रदीप उसे जान से मारने की धमकी भी देता है।  तहरीर के आधार पर अभियुक्त प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप के विरुद्ध थाना थराली में *मु0अ0सं0 07/2024 अंतर्गत धारा 376,506 भादवि व धारा 4 पोक्सो अधिनियम* पंजीकृत किया गया। जिस पर  रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक  , चमोली के त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष थराली के निर्देशन में दिनांक 22/02/2024 को अभियुक्त प्रदीप सिंह को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *