*देहरादून।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। देश के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में DBT के जरिए 18,690 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।

इसमें उत्तराखंड के 8 लाख 08 हजार से ज्यादा किसानों को 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि मिली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सर्वे ऑडिटोरियम हाथीबड़कला में आयोजित PM-किसान उत्सव दिवस में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि 2019 में प्रदेश में 4 लाख किसान योजना से जुड़े थे, आज संख्या 8 लाख से ज्यादा हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। नहरों से सिंचाई फ्री की गई है। 200 करोड़ का बजट प्रावधान, 115 करोड़ से 350 से ज्यादा पॉलीहाउस, 1000 करोड़ का क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट, नई सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट नीति और मिलेट मिशन में 80% तक अनुदान दिया जा रहा है। धान-गेहूं खरीद के लिए 1100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि योजना किसानों की कृषि जरूरतों को पूरा करने में अहम है। कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला, किसान आयोग अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *