मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली का पावन पर्व अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी तथा दोनों पुत्र भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रकाश के इस महापर्व को मनाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों, आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता, सेवा और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए कामना की कि यह पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उत्तराखंड निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करे। उन्होंने सभी से दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता के साथ मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *