मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य स्थापना दिवस पर कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर उत्तराखंड आंदोलन के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

CM ने कहा कि उत्तराखंड अलग राज्य आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। मातृशक्ति, युवाओं, छात्रों और पूर्व सैनिकों सहित सभी वर्गों के सामूहिक संघर्ष से पृथक राज्य का सपना साकार हुआ। शहीदों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। PM मोदी के मार्गदर्शन में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन में राज्य को नई गति मिली है। सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए काम कर रही है। शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *