मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, व्यू प्वाइंट, मिनी स्टेडियम, हैंडपंप और विद्यालयों की मरम्मत कार्यों के लिए कुल ₹14.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
*मंजूर की गई प्रमुख योजनाएं -*
*1. चंपावत:* लोहाघाट विधानसभा के चौमेल पुलहिंडोला में मिनी स्टेडियम और मूलाकोट पार्टी, ईजड़ा में खेल मैदान निर्माण के लिए ₹1.85 करोड़।
*2. हरिद्वार:* पिरान कलियर विधानसभा में विभिन्न CC मार्ग और इंटरलॉकिंग रोड निर्माण के लिए ₹2.49 करोड़।
*3. पिथौरागढ़:* धारचूला में लीती से मां होकरा मंदिर तक ट्रैक रूट और व्यू प्वाइंट के लिए ₹88.79 लाख। गंगोलीहाट में विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए ₹49.34 लाख, मणकेश्वर सिद्ध महादेव पर्यटक स्थल विकास के लिए ₹70 लाख और डीडीहाट के घटयूड़िया मंदिर पुनर्निर्माण के लिए ₹81.10 लाख।
*4. देहरादून:* डोईवाला में जॉलीग्रांट से कालूवाला सड़क निर्माण के लिए ₹98.75 लाख और रायपुर विधानसभा के किद्दूवाला, तुनवाला, नालापानी, नेहरूग्राम, धर्मपुर सहित 14 प्राइमरी-माध्यमिक विद्यालयों और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की मरम्मत के लिए ₹28.18 लाख।
*5. टिहरी:* विधानसभा क्षेत्र टिहरी के मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए ₹39.84 लाख, नई टिहरी बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर के लिए ₹2.98 करोड़ (प्रथम किश्त ₹1 करोड़ जारी) और प्रतापनगर के हुण्डेश्वर महादेव मंदिर में ध्यान केंद्रों के लिए ₹82.62 लाख।
*6. बागेश्वर और चंपावत:* कपकोट के विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1.60 करोड़ और चंपावत के हिंग्लादेवी मंदिर के लिए ₹48.41 लाख।
*7. अन्य:* उधमसिंह नगर के खटीमा में 300 हैंडपंप स्थापना के लिए ₹86.57 लाख और उत्तराखंड जजेस एसोसिएशन के बेनेवोलेंट फंड के लिए ₹2.50 करोड़ (प्रथम किश्त ₹1 करोड़ जारी) की स्वीकृति दी गई है।
