*देहरादून, 09 नवंबर 2026*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य स्थापना दिवस पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज, देहरादून में सूचना विभाग की विकास पुस्तिका-2026 ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का विमोचन किया।

CM ने कहा कि यह पुस्तिका प्रदेश की विकास यात्रा और उपलब्धियों का दस्तावेज है, साथ ही जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही भी है। उन्होंने कहा कि विकास का अर्थ आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि PM मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से विकास को नई गति मिली है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज, जी-20 बैठक और 38वें राष्ट्रीय खेलों से प्रदेश को वैश्विक पहचान मिली है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था 3.82 लाख करोड़ पहुंच गई है और बजट 1.11 लाख करोड़ से अधिक है। रिवर्स पलायन में 44% वृद्धि हुई है। सरकार UCC, सख्त धर्मांतरण कानून और भू-कानून जैसे निर्णयों से प्रदेश हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *