*भराड़ीसैंण / देहरादून, 09 नवंबर 2026* राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित मुख्य समारोह में विकसित उत्तराखंड के संकल्प के साथ 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

CM ने कहा कि 1 दिसंबर 2026 से आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा कार्यकत्री और भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि की जाएगी। लखपति दीदियों को व्यवसाय विस्तार के लिए दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अतिथि शिक्षकों के मानदेय में भी जल्द बढ़ोतरी होगी।

*CM की 13 घोषणाएं -*

1. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ेगा

2. आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ेगा

3. भोजन माताओं का मानदेय बढ़ेगा

4. लखपति दीदियों को प्रोत्साहन राशि

5. वन्यजीव हमले में घायलों को प्लास्टिक सर्जरी के लिए अतिरिक्त सहायता

6. हर जिले में 2-2 डिजिटल लाइब्रेरी

7. सभी राजस्व गांवों को पावर ग्रिड से जोड़ना

8. प्रवासी निवेशकों के लिए जमीन खरीद प्रक्रिया सरल

9. ‘अपुणि सरकार’ पोर्टल हर जिले में और प्रभावी

10. छोटे किसानों के बिजली बिल का सरचार्ज माफ

11. स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी और स्व. चंद्र सिंह राही को उत्तराखंड गौरव सम्मान

12. अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि

13. राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के लिए कैबिनेट समिति का गठन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का विकास सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था 2.55 लाख करोड़ से बढ़कर 3.82 लाख करोड़ हो गई है और 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *