*ऋषिकेश, 10 नवंबर 2026*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश के चन्द्रेश्वर नगर में आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि रजत जयंती पार्कों और विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी के 9 नगर निकायों में बने रजत जयंती पार्क जनता को समर्पित किए। साथ ही देहरादून जनपद की 36 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया और स्वच्छता के लिए 8 कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

CM ने कहा कि जहां पहले कूड़े के ढेर थे, वहां अब हरे-भरे पार्क विकसित हो रहे हैं। ये पार्क बच्चों के खेलने, बुजुर्गों के टहलने और युवाओं के योग-व्यायाम के काम आएंगे। इनमें उत्तराखंड की संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक भी होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी 108 निकाय ODF हो चुके हैं, 90% से अधिक कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण हो रहा है। अमृत योजना में 148 परियोजनाएं पूरी हुईं, 72 हजार घरों को नल कनेक्शन मिले हैं। PM आवास में 50 हजार परिवारों को पक्के मकान मिले हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर शंभू पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *