*थत्यूड़ (टिहरी), 12 नवंबर 2026*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टिहरी के थत्यूड़ में नौवें जौनपुर महोत्सव एवं क्रीड़ा-सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें 30.50 करोड़ की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 22.04 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। ये योजनाएं सड़क, शिक्षा, सिंचाई, पार्किंग और पशुपालन से जुड़ी हैं।
CM ने कहा कि जौनपुर महोत्सव जैसे आयोजन लोक संस्कृति, लोककला और लोक संगीत के संरक्षण का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी झील को 1300 करोड़ की लागत से विशेष पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और चारों ओर रिंग रोड बन रही है।
पलायन रोकने को लेकर CM ने कहा कि पर्यटन, कृषि, हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड, मिलेट मिशन, होमस्टे जैसी योजनाओं से रोजगार बढ़ा है और रिवर्स पलायन में 44% की वृद्धि हुई है। सरकार ने 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।
*मुख्य घोषणाएं:*
CM ने थत्यूड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय बनाने, धनौल्टी-मोरियाणा-नागटिब्बा मोटर मार्ग निर्माण, पालीगाड़ से थत्यूड़ बाजार तक 2.73 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा योजना और भवन बाजार के लिए 4.72 करोड़ की सुरक्षा योजना को मंजूरी देने की घोषणा की।
इस दौरान CM ने प्रगतिशील किसान कबूल चंद पुंडीर को सम्मानित किया और साहित्यकार देवेंद्र प्रसाद चमोली को ‘जौनपुर रत्न’ सम्मान दिया। कार्यक्रम में विधायक प्रीतम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
