मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 98वीं बैठक हुई। बैठक में उन्होंने बैंकों को साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन और S4C सेंटर पर प्रतिनिधि तैनात करने और नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। साथ ही ऋण जमा अनुपात सुधारने के लिए कम CD रेशियो वाले 4-5 जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा।

मुख्य सचिव ने रोजगार सृजन से जुड़ी सरकारी ऋण योजनाओं के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने और जनवरी के पहले सप्ताह तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा ऋण के पिछले 5 साल का विश्लेषण करने और पीएम जनधन, जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना को शत-प्रतिशत पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाने को कहा।

बैंकिंग सेवाओं को गांवों तक पहुंचाने के लिए बैंक मित्र व्यवस्था मजबूत करने, CSC और स्वयं सहायता समूहों को बैंक मित्र बनाने पर जोर दिया। बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आरबीआई निदेशक हर्ष कुमार गौतम और नाबार्ड समेत बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *