*रुड़की, 13 नवंबर 2026*

IIT रुड़की से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां बीटेक सेकंड ईयर में पढ़ रहे 20 वर्षीय छात्र आयुष राजोरिया ने अपने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। छात्र मूल रूप से गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही संस्थान प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में उसने खुद को जिंदगी से परेशान होने और जीवन में खुशी महसूस न कर पाने की बात लिखी है। वहीं परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई के दबाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। संस्थान प्रशासन भी छात्र के सहपाठियों और फैकल्टी से जानकारी जुटा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *